{"_id":"603e833f8ebc3ee63a17a653","slug":"occupy-domineering-on-pasture-land-lekhpal-is-not-listening-jaunpur-news-vns577741071","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, लेखपाल सुन ही नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, लेखपाल सुन ही नहीं रहे
विज्ञापन
मड़ियाहूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
मड़ियाहूं। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीणा अचानक तहसील सभागार पहुंच गए। शिकायतों की सुनवाई की और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 147 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 10 का ही मौके पर समाधान हो सका।
सुभाष गिरी ने ग्राम चतुरपुर में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर लेखपाल को तलब कर अफसरों ने जमकर फटकार लगाई। चारागाह को सुरक्षित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी मातहतों को निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर कहीं भी अतिक्रमण का मामला हो उसे शीघ्र दूर कराएं। इससे जुड़ी शिकायतों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण कर आख्या की एक प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने को कहा। कमिश्नर और आईजी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर तैयारियों को पूरा करने और गांव के हर छोटे-छोटे विवाद पर पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी राजकरन नय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ला, एसडीएम मंगलेश दुबे, सीओ राजेंद्र कुमार, तहसीलदार सुदर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।
---
अपने चक में मिट्टी गिराना चाहती हूं, मगर गांव के ही मनबढ़ रोक रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम और थाने में कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अफसरों के रुचि न लेने से बेहद परेशान हूं। इस बार भी कार्रवाई का आश्वासन मिला है। -गिरजा देवी, गांव जमुआ।
विज्ञापन
---
15 साल से साधन सहकारी समिति में ताला बंद है। मैंने इस संबंध में दर्जनभर प्रार्थना पत्र तहसील और जिले पर दिया। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बस जांच की बात कही जाती है। समिति बंद होने से किसान परेशान हैं। -राजकुमार शर्मा, मईडीह।
---
हमारी जमीन पर गांव के ही दबंग गड्ढा खोदकर नाली बनाकर पानी बहा रहे हैं। महीनों से शिकायत कर रही हूं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बार बड़े साहब ने बात सुनी है। आश्वस्त किया है कि गांव में टीम जाकर समाधान कराएगी। -लालती देवी, सिकंदरपुर चकताला।
---
हमारी जमीन पर भूमाफिया जबरन कब्जा कर रहे हैं। एसडीएम ने काम रोकने का आदेश भी दिया है, फिर भी काम जारी है। आज फिर प्रार्थना पत्र दिया हूं। डीएम ने पुलिस को मौके पर जाकर काम रोकवाने को कहा है। -त्रिभुवन मोदनवाल, गांव गाजीपुर।
---
केराकत में 4, मछलीशहर में 34 का निस्तारण
केराकत/मछलीशहर। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचे शिकायकर्ताओं को मायूसी मिली। केराकत तहसील में एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक की अध्यक्षता में 120 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई। इसमें मात्र 4 का निस्तारण हुआ। मछलीशहर में सीआरओ राजकुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 90 शिकायतें आई। इसमें से 34 का निस्तारण मौके पर किया गया। भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। इस मौके पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार मीना गौड़ आदि म ौजूद रहे। उधर, बदलापुर में एसडीएम केके मिश्र की अध्यक्षता में 64 लोगों ने समस्याएं रखी। सात प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, बीईओ नरेंद्रदेव मिश्र, एडीओ एजी सतईराम आदि मौजूद रहे।
---
होमगार्ड से परेशान महिला ने लगाई सुरक्षा की गुहार
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत सेनापुर गांव की महिला मांता देवी ने समाधान दिवस में पहुंच गांव के होमगार्ड की शिकायत की। प्रार्थना पत्र में कहा कि जर्जर टीन शेड को बदलने में पड़ोसी होमगार्ड अवरोध पैदा कर रहा है। वह केराकत कोतवाली में तैनात है। पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही।
---
अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश
शाहगंज। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित आठ कर्मचारियों के वेतन रोकने का निर्देश दिया है। मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा सुनवाई कर रहे थे। कई विभागों से जुड़े मामले आने पर जब उन्हें बुलाया गया तो वह मौजूद ही नहीं थे। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने अनुपस्थित आठ कर्मचारियों का वेतन रोकने का दिया। समाधान दिवस पर कुल 87 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें से 15 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।