फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Made pornographic video by deceit threatening to make it viral

Jaunpur News : धोखे से बनाया अश्लील वीडियो..., वायरल करने की दे रहा धमकी; पीड़िता बोली- पति-बच्चों को बचा लो

Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
सार

महिला की शिकायत पर केराकत कोतवाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोप है कि शातिर ने महिला के पति और बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Jaunpur Made pornographic video by deceit threatening to make it viral
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जाैनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर धोखे से अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


महिला ने सीओ अजीत कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह केराकत क्षेत्र की रहने वाली है। अपने पति और बच्चों के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में गौराबादशाहपुर थाना के क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। वह और उसका पति डिटर्जेंट पाउडर बेचने का काम करते हैं। 
विज्ञापन


एक अज्ञात व्यक्ति लगातार उसे फोन कर परेशान करने लगा। आरोपी दो मोबाइल नंबर से उसे बार-बार कॉल कर अश्लील बातें करता था। जब महिला ने बात करने से इनकार किया तो आरोपी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को शातिर अपराधी और हत्यारा बताते हुए उसे डरा-धमका कर बात करने पर मजबूर किया। धमकियों के चलते महिला उसकी बात मानने लगी। दोनों की वीडियो कॉल पर बात भी होती थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि आरोपी उसकी हरकतों का वीडियो बना रहा है। 


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सीओ अजीत कुमार ने कहा मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed