{"_id":"65d8f20da45c8454b006ce04","slug":"oath-administered-to-increase-voting-percentage-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-112498-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मतदान फीसदी बढ़ाने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मतदान फीसदी बढ़ाने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
जौनपुर। कम मतदान फीसदी वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय उड़ली बूथ पर चुनावी पाठशाला आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल ने लोगों को लोकतंत्र के महापर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार प्रदान किया है, हम इस अधिकार का सम्मान करें और अपनी जिम्मेदारी व अपना कर्तव्य निभाते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना मतदान जरूर करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विद्यालय में आयोजित होने वाली अभिभावक शिक्षक संघ बैठक, मतदाता उन्मुखीकरण बैठक में भी लोगों को स्वयं मतदान करने व अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक व प्रेरित करें।
विज्ञापन
जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने पसंद का उम्मीदवार बिना किसी लालच और भेदभाव के चुनने का अधिकार है, इसलिए इस अधिकार का सभी को उपयोग अवश्य करना चाहिए। इस दौरान एआरपी सुजीत सोनकर, प्रधानाध्यापक रुपेश सिंह, नंदलाल यादव, रजनीश सिंह, सोहराब अहमद आदि मौजूद रहे।