फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nutrition garden will make children well nourished

बच्चों को सुपोषित बनाएगी पोषण वाटिका

Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nutrition garden will make children well nourished
पोषण माह के तहत बच्चों को सुपोषित करने के लिए विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। फल और सब्जी के अलावा पोषक तत्वों से युक्त पौधे लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा मझवारा में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। इससे बच्चे मधुमेह, मुंह के छाले, अल्सर तथा डेंगू जैसी बीमारियों को मात देने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

विशुनपुरा मझवारा में पोषण वाटिका को तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुजाता चतुर्वेदी व सविता यादव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा पाठक सहयोग कर रही हैं। वाटिका में जामुन और अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। जामुन मुंह के छाले और अल्सर ठीक करने में मददगार है। इसका सिरका मधुमेह के इलाज में लाभदायक है। दांतों के सड़ने, पायरिया तथा गला बैठने पर लोग अमरूद की पत्तियां उबालकर गरारा करते हैं तो फायदा मिलता है। वाटिका में लगे पौधे और सब्जियां मिड-डे मील के लिए उपयोगी होंगी।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुजाता चतुर्वेदी तथा सविता यादव के सहयोग से गोभी के 30, टमाटर के 12, मिर्च के 10, बैगन के छह, नीबू एक, जामुन दो, आम दो, अमरूद एक, पपीता तीन, गेंदा पांच, गुड़हल दो, सहजन एक और तुलसी के दो पौधे रोपे गए हैं। इसके अलावा नेनुआ, बोड़ा, लौकी, भिंडी के बीजों सहित लगभग 100 पौधे रोपे गए हैं। शिक्षामित्र रागिनी मिश्रा का कहना है कि वाटिका की सब्जियां मिड-डे मील में उपयोगी साबित होंगी। सफाई कर्मी रामबचन इस बात से खुश हैं कि उन्होंने पोषण वाटिका बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुजाता और सविता का सहयोग किया है। स्कूल में पढ़ने वाले राज की मां रीता, सौम्या की दादी सुभावती, अयांश की दादी ऊषा का कहना है कि पोषण वाटिका उनके बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. कमल रंजन का कहना है कि बच्चों के लिए फल और सब्जियां काफी महत्वपूर्ण हैं। पपीता एंजाइम का काम करता है और खाना पचाने में मददगार होता है। डेंगू की वजह से प्लेटलेट्स घटने पर उसे बढ़ाने में इसकी पत्तियां मददगार होती हैं। सहजन आयरन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स आदि सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और इसमें साइट्रिक एसिड होता है। यह शरीर में रोग प्रतिरोधी शक्ति तैयार करता है और पाचन में सहायता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed