फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now you will get subsidy up to 2.70 lakh on dragon fruit cultivation

Jaunpur News: अब ड्रैगनफ्रूट की खेती पर मिलेगा 2.70 लाख तक अनुदान

Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now you will get subsidy up to 2.70 lakh on dragon fruit cultivation
जौनपुर। जिले मे ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर इस महीने से सरकार की ओर से प्रति हक्टेयर 2.70 लाख रूपये का अनुदान मिलेगा। जो पहले सिर्फ 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर था।
विज्ञापन


ड्रैगन फ्रूट इजराइल एवं वियतनाम जैसे देशों में उगाई जाने वाले इस फसल को जिले के विकास खंड मछली शहर, बदलापुर, मुफ्तीगंज के किसानों ने खेती कर रहे है। इस फसल में कम लागत व अधिक मुनाफा होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। ड्रैगेनफ्रूट के पौधे को आवारा पशु भी नुकसान नहीं पहुंचाते है। ड्रैगन के पौध एक बार लगाने से 25 से 30 साल तक उत्पादन मिलता है। यह इम्यूनिटी बूस्टर का अच्छा विकल्प माना जाता है। एक ड्रैगेन फ्रूट की कीमत बाजार में 100 से 150 रुपये तक पहुंचती है। मछली शहर के घिसुआखुर्द गांव निवासी प्रतीक कुमार गुप्ता बदलापुर के तियरा के कृषक तिलकधारी, बृजेश यादव मुफ्तीगंज के पसेवा गांव निवसी मोर्टसन मेंसी ने 1195 लाल गुदा वाले पौधे लगाकर मुनाफा कमा रहे। इस फसल से जून से लेकर दिसंबर तक उत्पादन होता है। ड्रैगनफ्रूट की खेती कम लागत और अधिक मुनाफे देती है। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस खेती पर पहले उद्यान विभाग की ओर से एक हेक्टेयर पर 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा था। ड्रैगनफ्रूट की खेती पर अधिक लागत देखते हुए केंद्र सरकार की ओर सब्सिडी की राशि बढ़ाकर प्रति हेक्टेयर 2.70 लाख रुपये कर दिए गए है। प्रति पिलर पर चार पौधे लगाए जाते है। इस पर करीब 800 रुपये खर्च आता है। तथा 15 से 20 टन प्रति हेक्टेयर फल निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed