फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now women self-help groups will get priority in quota selection

अब कोटा चयन में महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगी वरीयता

Wed, 25 Nov 2020 05:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Now women self-help groups will get priority in quota selection
बक्शा। अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन में स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के तहत गांवों में गठित महिला स्वयं सहायता समूह को वरीयता मिलेगी। अगर किसी गांव में एक भी महिला स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया तो दूसरे किसी के भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने कहा कि अब जिस भी गांव में कोटे की दुकान के लिए नया चयन होगा तो नए शासनादेश के अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर किसी गांव में एक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह हैं और सभी ने कोटे की दुकान के लिए आवेदन किया तो उस दशा में सभी के प्रस्ताव जिला मुख्यालय पर भेज दिए जाएंगे। जहां समूह की क्रियाशीलता के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी गांव में कोटे की दुकान अनुसूचित जाति या पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित होगी तो जिस समूह में संबंधित जाति की महिला सदस्यों की संख्या अधिक होगी, उसी को आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed