Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now there will be no discount for card holders, ration will be available through new technology

Jaunpur News: अब कार्डधारकों के साथ नहीं होगी घटतौली, नई तकनीक से मिलेगा राशन

Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no discount for card holders, ration will be available through new technology
जौनपुर। कोटे की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण में अब घटतौली नहीं हो सकेगी। कोटेदारों की मनमानी रोकने के लिए जल्द ही नई तकनीक से कार्डधारकों को दुकानों से राशन का वितरण होगा। ई-पॉस मशीन से इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन को जोड़ने के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। इससे राशन कार्डधारकों के साथ होने वाली घटतौली पर अंकुश लगेगा। यह व्यवस्था मार्च से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2101 कोटे की दुकानें हैं। इसमें 88 नगर में जबकि 2013 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इन दुकानों से संबद्ध कुल करीब आठ लाख तीन हजार 255 कार्डधारक जीविकोपार्जन के लिए उचित दर पर राशन का उठान करते हैं। अभी कोटे की दुकानों पर ई-पास मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। इसमें उपभोक्ता के अंगूठा लगाने के बाद दूसरे दिन राशन दिया जा रहा था। आरोप है कि इसमें कोटेदार कुछ हद तक घटतौली भी कर लेता था। इससे उपभोक्ता को कोटेदारों में विवाद भी उत्पन्न हो रहे थे। उच्चाधिकारियोंं को आए दिन इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। इसके मद्देनजर अब नई व्यवस्था की जा रही है। अब उचित मूल्य की दुकानों पर ई-पास मशीनों को इलेक्ट्रानिक वेईंग मशीन से इस तरह जोड़ा जाएगा कि जब लाभार्थी को उसके राशनकार्ड में दर्ज यूनिटों के हिसाब से राशन तौला जाएगा। तभी ई-पास मशीन पर वितरण ट्रांजेक्शन पूरा होगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक फरवरी तक वेईंग मशीन आ जाएगी। इसके बाद कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह व्यवस्था मार्च में पूरी तरह से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राशन की घटतौली रोकने के लिए ई-पॉस मशीन से इलेक्ट्राॅनिक वेईंग मशीन जोड़ी जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। फरवरी तक इस प्रक्रिया को पूरी कर मार्च में शुरू कर दिया जाएगा।-संतोष विक्रम शाही, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed