फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now shops will start opening in the district as soon as 100 active cases decrease

अब बस सौ एक्टिव केस घटते ही जिले में भी खुलने लगेंगी दुकानें..

Sun, 30 May 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now shops will start opening in the district as soon as 100 active cases decrease
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद कर्फ्यू में छूट मिलने की उम्मीद संजोए जिले के व्यापारियों को मायूसी हाथ लगी है। शासन ने जौनपुर को छूट की सीमा से बाहर रखा है। यानि यहां अभी भी कोरोना कर्फ्यू वाले मानक लागू रहेंगे। राशन, किराना, दवा और फल-सब्जी की दुकानों को छोड़कर कोई भी अन्य व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी। हालांकि जिस रफ्तार से केस घट रहे हैं, उससे व्यापारियों की उम्मीद बरकरार है। उनका मानना है कि एक-दो दिन में जौनपुर भी छूट की सीमा में आ जाएगा।
विज्ञापन

शासन के नए निर्देशों के तहत उन जिलों को ही सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकान खोलने की छूट दी गई है, जहां एक्टिव केस 600 से कम हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 701 है। इसमें 583 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।जिले में तेजी से घटते मामलों के बाद व्यापारियों को उम्मीद थी कि एक जून से कोरोना कर्फ्यू में मिलने वाली छूट में व्यापार के लिए सहूलियत दी जाएगी। व्यापारियों में उत्साह इसलिए भी था, क्योंकि अभी भी लगन के दिन शेष हैं। पिछले एक माह से बंदी के बाद दुकानें खुलने पर लगन का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद लगाए थे। इसके लिए व्यापारी संगठनों की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया था। रविवार को नए निर्देश आते ही देर शाम नगर पालिका परिसर में व्यापारियों संग बैठक कर उन्हें नए नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed