फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now secondary students will be made skilled

Jaunpur News: अब माध्यमिक के छात्र बनाए जाएंगे निपुण

Tue, 30 May 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Now secondary students will be made skilled
जौनपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में चलाए गए निपुण अभियान की सफलता के बाद अब शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी दक्ष बनाने का निर्णय लिया है। शासन ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित कक्षा 12 तक के विद्यालयों में पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाने की पहल शुरू हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों में कैसे लर्निंग आउटकम को बढ़ाया जाए, इस विषय पर व्यापक स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि इसके लिए अभी तक शासन की ओर से कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में गिर रहे शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जुलाई से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पहल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


माध्यमिक में करीब 3.50 लाख छात्र होते हैं पंजीकृत
जौनपुर। जिले के 641 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक हर साल करीब 3.70 लाख छात्र पंजीकृत होते हैं। कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले छात्रों ही दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। इन छात्रों का स्तर सुधारने के लिए शासन ने पहल शुरू कर दिया है। कक्षा नौ में दाखिला लेने के बाद ही छात्रों की निगरानी बढ़ाने की तैयारी है। माध्यमिक विद्यालयों में भी अभियान चलाकर छात्रों की दक्षता क्षमता बढ़ाने के लिए योजना हो रही है। सरकार की ओर सभी जिले के डीआइओएस की बैठक में सभी को निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों को निपुण बनाने के लिए प्राथमिक की दर्ज पर सरकार माध्यमिक स्तर पर निपुण योजना को लागू करने की तैयारी में हैं। एक सप्ताह पूर्व विभाग के अधिकारियों के साथ सभी डीआईओएस के साथ बैठक कर छात्रों की दक्षता बढ़ाने पर मंथन हुआ है।
- धर्मेद्र शर्मा, डीआईओएस, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed