फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now RT-PCR test will be done in the district, lab will be operational from today

अब जिले में होगी आरटी-पीसीआर जांच, आज से चालू होगा लैब.............

Mon, 10 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now RT-PCR test will be done in the district, lab will be operational from today
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे जिले के लिए मंगलवार मंगलकारी होने वाला है। इस दिन कोरोना के नए मरीजों की पहचान जहां आसान होगी। वहीं ऑक्सीजन के संकट का भी कुछ हद तक समाधान हो जाएगा। दरअसल, मंगलवार से जिला अस्पताल में दो सेवाएं शुरू होने वाली हैं। बीएसएल-2 लैब में आरटी-पीसीआर जांच की शुरुआत होगी तो ऑक्सीजन प्लांट को भी पूरी क्षमता से चालू कर दिया जाएगा। सोमवार को इसका ट्रायल भी पूरा हो गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। संक्रमण गंभीर स्थिति में है, लेकिन जांच के समुचित इंतजाम नहीं है। आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने एकत्रित कर वाराणसी लैब को भेजे जाते हैं, जहां से रिपोर्ट आने में तीन-चार दिन का समय लगता है। इस बीच मरीज में संक्रमण की स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में यह बड़ी बाधा रही है। इसके मद्देनजर ही मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जौनपुर में बीएसएल-2 लैब स्थापित करने का निर्देश दिया था। जिला अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में यह लैब दस दिन पहले ही स्थापित कर दिया गया था। इसमें जांच के लिए आधुनिक उपकरण भी आ गए थे, लेकिन एक साथ जिला अस्पताल के तीस से अधिक डॉक्टर-कर्मचारी के संक्रमित हो जाने से इसे शुरू नहीं किया जा सका था। अब कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटने के बाद इसे चालू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस लैब में रोजाना 250 से 300 सैंपल की जांच होगी। हालांकि शुरुआत में दो-तीन दिनों तक सैंपल जांच की संख्या आधी ही रखी जाएगी। सोमवार को इसका ट्रायल किया गया। सब कुछ ठीक होने के बाद मंगलवार से शुरुआत का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

---
गुणवत्ता में खरा उतरा प्लांट, आज से शुरू होगी आपूर्ति
जौनपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत अब नहीं होगी। यहां स्थापित प्लांट से हर बेड तक ऑक्सीजन पूरी क्षमता से पहुंचेगा। प्लांट की टेस्टिंग सोमवार को पूरी हो गई। ऑक्सीजन की गुणवत्ता जांच के लिए गुरुग्राम भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें साढ़े 93 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन की मात्रा मिली है। सोमवार को इसे चलाकर ट्रायल भी किया गया। अस्पताल के 66 बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू हो रही है। ट्रायल के बाद अब मंगलवार से इसे पूरी क्षमता से चलाया जाएगा। हालांकि अभी ऑक्सीजन प्लांट के साथ जंबो सिलिंडर के माध्यम से भी सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम की आपूर्ति बरकरार रखी जाएगी, ताकि ऑक्सीजन का प्रेशर कहीं से भी कम न होने पाए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके शर्मा का कहना है कि बीएसएल-2 लैब व ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल सफल हुआ है। मंगलवार को सुबह दस बजे राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद से दोनों सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। इससे कोरोना मरीजों की त्वरित पहचान और समय से उपचार में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed