फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now licenses will be made only after 17, date extended for the third time

अब 17 के बाद ही बनेंगे लाइसेंस, तीसरी बार बढ़ी तिथि.. 18-01-22

Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now licenses will be made only after 17, date extended for the third time
जौनपुर। कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर ड्राइविंग लाइसेंस सेवा अब 17 मई तक बाधित कर दी गई है। इससे करीब 5250 लाइसेंस के आवेदन लंबित होंगे। लाइसेंस सेवा बहाल होने के बाद ही निस्तारित करने का कार्य किया जाएगा। लाइसेंस न बनने से एआरटीओ कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लाइसेंस बनवाने के लिए न तो लोगों की भीड़ लग रही है और न ही कर्मचारी भाग दौड़ कर रहे हैं। वह सिर्फ अपने टेबल पर बैठ कर विभागीय काम को निपटा रहे हैं।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रोजाना सैकड़ों की भीड़ लग रही थी। इससे पूरा परिसर भरा रहता था, लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण 23 अप्रैल से लाइसेंस से संबंधित सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया, जिससे कार्यालय में सन्नाटा पसर गया है। हालत यह है कि जैसे-जैसे कोरोना कर्फ्यू बढ़ता जा रहा है, उसी हिसाब से लाइसेंस सेवा को भी स्थगित कर दिया जा रहा है। तीसरी बार फिर इस सेवा को 17 मई तक स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान कुल पांच हजार 200 लाइसेंस के आवेदन लंबित हैं। इनमें 2700 लर्निंग लाइसेंस, 1700 परमानेंट लाइसेंस और 852 रिन्युवल के आवेदन पत्र लंबित हैं। अब इन लाइसेंस के लिए लंबित पड़े आवेदनों का निस्तारण तभी होगा, जब लाइसेंस संबंधित सेवा बहाल होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह का कहना है कि कोराना के कारण फिर तीसरी बार 17 मई तक लाइसेंस संबंधी सेवा स्थगित कर दी गई है। जिससे करीब पांच हजार 250 लाइसेंस के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। जिनको सेवा बहाल होने के बाद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed