फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now electricity bill will be received after one month of reading

Jaunpur News: अब रीडिंग के एक महीने बाद मिलेगा बिजली बिल

Fri, 02 Feb 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now electricity bill will be received after one month of reading
जौनपुर। जिले में लगातार मिल रही फाल्स बिलिंग की शिकायत को दूर करने के लिए बिजली निगम ने नई पहल की है। निगम की ओर से ऐसे क्षेत्रों में जहां कम बिल वसूली या फाल्स बिलिंग की शिकायतें अधिक हैं वहां बाई मंथली बिलिंग (एक महीने के अंतराल पर)की व्यवस्था लागू होगी।साथ ही वहां प्रशिक्षित मीटर रीडर भेजे जाएंगे। बिल में सुधार और राजस्व बढ़ाने के लिए निगम ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार डिस्कॉम क्षेत्र के 21 जिलों में से 20 वितरण खंडाें का चयन किया है जिसमें फाल्स रीडिंग और खराब बिल वसूली की शिकायत है। ऐसे वितरण खंडों में अब बाई मंथली बिलिंग व्यवस्था लागू होगी। इसमें उपभोक्ता की रीडिंग तो हर महीने की जाएगी लेकिन उसे बिल एक महीने के अंतराल पर मिलेगा। उपभोक्ताओं को हर महीने के 22 तारीख तक बिल मिल जाएगा। विभाग का मानना है कि उपभोक्ता को देर से ही सही लेकिन सही बिल मिले। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को फाल्स बिलिंग से होने वाली समस्या से निजात मिलेगी, वहीं बिल जमा करने वालों की संख्या में इजाफा होगा और बिजली निगम का राजस्व बढ़ेगा।
विज्ञापन

एक से 5 किलोवाट तक के कनेक्शनधारकों को सुविधा
जिले में एक से पांच किलोवाट तक के बिजली कनेक्शनधारकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें भी पहले ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की ही बाई मंथली बिलिंग की जाएगी। मीटर रीडर पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बिलिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में
जिले में कुल बिजली उपभोक्ता की संख्या - 241765
स्मार्ट मीटर की संख्या - 0
नॉर्मल मीटर की संख्या - 241765
जौनपुर सर्किल प्रथम में एलएमवी एक से पांच तक उपभोक्ताओं की संख्या - 137167
जौनपुर सर्किल द्वितीय में एलएमवी एक से पांच तक उपभोक्ताओं की संख्या - 205218
बाई मंथली बिलिंग ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को सही बिल मिलेगा। मार्च तक जिले की स्थिति में काफी सुधार होगा। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed