फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Notice to two VDOs, employment servant and village head

Jaunpur News: दो वीडीओ, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान को नोटिस

Thu, 17 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Notice to two VDOs, employment servant and village head
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने बुधवार को मड़ियाहूं के टेकारी व रामनगर के भरहूपुर में गड़बड़ी की शिकायतों पर बुधवार को इन गांवों के ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के समक्ष जनसुनवाई के दौरान सोमवार को ग्राम पंचायत-टेकारी ब्लाक मड़ियाहूं में निमार्णाधीन अमृत सरोवर के संबंध में जेसीबी से कार्य कराए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत प्राप्त होते ही खण्ड विकास अधिकारी मडियाहूं को तत्काल कार्य स्थल पर जाकर जांचकर आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। शिकायत सही पाते हुए निर्गत मस्टर रोल को शून्य कराते हुए संबंधित सचिव, ग्राम रोजगार सेवाक व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत भरहूपुर में मेड़बंदी से संबंधित 02 परियोजनाओं में निर्गत मस्टर रोल में 57 मजदूरों कर उल्लेख था जनसुनवाई में शिकायत प्राप्त हुए कि कार्य नहीं हुआ है, जिस पर तत्काल बीडीओ रामनगर से जांच कराई गई। शिकायत सही पाये जाने पर निर्गत मस्टर रोल को शून्य कराते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को इस संबंध में नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed