फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Notice to 86 people who occupied from Wajidpur to Laxmi Complex

वाजिदपुर से लक्ष्मी कांप्लेक्स तक कब्जा करने वाले 86 लोगों को नोटिस

Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notice to 86 people who occupied from Wajidpur to Laxmi Complex
जौनपुर। शहर के वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहा के आगे लक्ष्मी कांप्लेक्स तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले 86 लोगों को मंगलवार को नोटिस भेजा गया है। इसमें प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकर्ताओं को एक सप्ताह के अंदर भूमि से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने और स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। ऐसा न करने पर प्रशासन की ओर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। नोटिस मिलने के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर का प्रमुख मार्ग वाजिदपुर तिराहा से जेसीज चौराहा के आगे लक्ष्मी कांप्लेक्स तक लोक निर्माण विभाग की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसके कारण मार्ग भी सिकुड़ गया है। हर समय जाम भी लगता है। इसे गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से 25 अप्रैल की रात अपने भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सीमांकन कर लाल निशान भी लगा चुका था। इस दौरान 86 लोग ऐसे पाए गए हैं, जो पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा किए हैैं।
विज्ञापन

वाजिदपुर तिराहे से लेकर जेसीज चौराहा से आगे लक्ष्मी कांप्लेक्स तक मार्ग पर तकरीबन 86 लोगों ने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिनको नोटिस भेजा गया है। इसमें एक सप्ताह के अंदर भूमि से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने और साक्ष्य नहीं रहने पर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी (भू व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed