फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not a single specialist doctor for a population of three lakhs

Jaunpur News: तीन लाख की आबादी पर एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं

Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Not a single specialist doctor for a population of three lakhs
बदलापुर। जिले की बदलापुर तहसील की आबादी करीब तीन लाख है। इसके बावजूद यहां के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। दो पीएचसी ऐसी है जहां न तो चिकित्सक है और न ही फार्मासिस्ट। सबसे बड़ी समस्या नवजात शिशु व बाल रोगियों की है। इन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। बदलापुर ब्लॉक की कुल आबादी दो लाख 74 हजार तीन सौ पचास है। इसमें 135802 महिलाएं तो 138545 पुरुष हैं। इनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बदलापुर में सीएचसी तो सिंगरामऊ, नाभीपुर व जमऊपट्टी में पीएचसी की स्थापना की गई। सीएचसी व सिंगरामऊ में तो चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन अन्य दो स्थानों पर न तो चिकित्सक हैं और न ही फार्मासिस्ट। वहीं किसी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नही है। ऐसी दशा में गंभीर रोगियों को जिला मुख्यालय का सहारा लेना पड़ता है। इतना ही नहीं बड़ी घटना व दुर्घटना में भी सभी अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह जाते है। सबसे बड़ी समस्या नवजात शिशु व बाल रोगियों की है। ऐसी दशा में बच्चों के गंभीर होने पर जिला मुख्यालय पहुंचने तक कोई भी घटना घटित हो सकती है। जबकि पूर्व में उक्त सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, एनेस्थीसिया, महिला रोग विशेषज्ञ आदि की तैनाती रहती थी। लगभग दो माह पहले एक महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती तो की गई लेकिन वे भीएक पखवारे से ट्रेनिंग पर है।
विज्ञापन

जिले भर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। इनकी तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जैसे ही नियुक्ति होगी सभी डॉक्टरों को तैनात कर दिया जाएगा। - डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed