फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nomination on 20 for 40 vacant posts of Panchayat in Jaunpur

जौनपुर में पंचायत के 40 रिक्त पदों के लिए नामांकन 20 को

Fri, 15 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nomination on 20 for 40 vacant posts of Panchayat in Jaunpur
जौनपुर। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि जिले स्तर पर यह अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी, लेकिन निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जनपद के 40 पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें 5 ग्राम प्रधान और 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं, जबकि 30 पद ग्राम पंचायत सदस्य के हैं। जिनके लिए नामांकन पत्र 20 जुलाई को दाखिल होंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन पत्र 20 जुलाई को दाखिल होंगे। नामांकन पत्र तय तिथि को ब्लाक मुख्यालय पर सुबह दस से शाम चार बजे तक जमा किए जा सकेंगे। अधिसूचना मुताबिक 21 जुलाई को सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया के अगले दिन यानी 22 जुलाई को नामांकन पत्रों की वापसी दोपहर तीन बजे से पूर्व किया जा सकेगा। दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। मतदान चार अगस्त को सुबह सात बजे शाम पांच बजे तक निर्धारित है। वोटों की गिनती पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी। आयोग के निर्देश के क्रम में उपचुनाव की सार्वजनिक सूचना 16 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत मडि़याहूं के वार्ड नंबर 68 क्षेत्र पंचायत महाराजगंज के वार्ड नंबर 20 45 और 57 तथा क्षेत्र पंचायत रामपुर के वार्ड नंबर 55 के लिए पद रिक्त है। इसके अलावा जलालपुर, धर्मापुर, मछली शहर, मडि़याहूं, मुफ्तीगंज, रामनगर, रामपुर, शाहगंज, सुईथाकला और सिरकोनी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 30 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में ग्राम प्रधान के 5,0बीडीसी सदस्य के 5 तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के 30 पद रिक्त हैं। जिनके लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए अधिसूचना जनपद स्तर पर शुक्रवार को जारी की जाएगी।- रामप्रकाश उप जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed