{"_id":"5d13ba608ebc3e3c90531247","slug":"nomination-for-byelection-jaunpur-news-vns4696770104","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव के लिए हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव के लिए हुआ नामांकन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए छह जुलाई को होने वाले उप चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन हुआ। जिसमें खाली पड़े 11 प्रधान पद के लिए 33 लोगों ने नामांकन किया। बीडीसी के तीन पद के लिए तीन लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार 90 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 48 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच 27 जून की जाएगी। उम्मीदवार 28 जून को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। प्रधान और सदस्यों के खाली सीट के लिए चुनाव 6 जुलाई को कराया जाएगा।
केराकत: ब्लाक के डेहरी गांव में रिक्त प्रधान पद पर होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को चार लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें सुरेन्द्र प्रताप, महराजी देवी, संतोष कुमार व लालमनी शामिल हैं। इसी प्रकार ब्लाक मुफ्तीगंज के असवारा ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक मात्र अमरावती देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। जब कि मटियारी, भौसिंहपुर, मुर्की, कुंडी, लकठेपुर, बारी एवं विजयीपुर में रिक्त एक वार्ड के सदस्य पद पर उपचुनाव के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार डेहरी में एक रिक्त वार्ड में सदस्य पद के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
मछलीशहर: ब्लाक के सेमरहो व रज्जुपुर में सिर्फ सदस्य पद के लिए एक-एक पर्चा दाखिला हुआ। जबकि बटनहित गांव का बिका एक पर्चा जमा ही नहीं हो सका। उमापुर में किसी ने पर्चा ही नहीं खरीदा। इस तरह दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे, जबकि दो स्थान रिक्त रहेंगे।
विज्ञापन
जफराबाद: सिरकोनी बिकास खंड के ग्राम सभा गयासपुर के प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। एडीओ पंचायत हौसिला सिंह ने बताया कि बेलवा रामसागर गांव में सदस्य अनुसुुचित जाति के लिए उपचुनाव होना है। लेकिन वहां से कोई सदस्य पर्चा नहीं लिया। जबकि गयासपुर में प्रधान पद के चुनाव के लिए तीन नामांकन हुआ है।
खुटहन: ग्राम पंचायत उप चुनाव में क्षेत्र के टिकरी खुर्द गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए अकेली दावेदार महिला आशा ने नामांकन किया है। उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। इसी गांव के वार्ड सदस्य के साथ साथ खालसापट्टी और अंगुली गांव मे भी वार्ड सदस्य पद के लिए मात्र एक-एक पर्चे ही जमा किए गये। आरो दिनेश सिंह ने बताया कि पर्चा जमा करने का बुधवार को अंतिम दिवस था। खालसा पट्टी गांव के वार्ड सदस्य के लिए फूलगेन तथा अंगुली गाँव में सदस्य पद के लिए सूर्य प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया। इससे जाहिर है कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
बक्शा: विकास खण्ड के चित्तौड़ी गांव में रिक्त क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को सिर्फ एक नामांकन किया गया। उनका निर्विरोध होना लगभग तय है। चुनाव अधिकारी एडीओ कोआपरेटिव अजय कुमार ने बताया कि चित्तौड़ी गांव में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए गेना देवी पत्नी जगदीश ने नामांकन किया। इसके अलावा चवरी, भिवरहा एवं दिलशादपुर गांव में रिक्त ग्राम सदस्य हेतु एक-एक नामांकन किया गया।
सुजानगंज: उप चुनाव में नारीपुर वार्ड संख्या 33 से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एकमात्र मदन लाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बाहरपुर, ऊंचगॉव व धरमपुर से एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। ऐसे में इनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। सतहरिया: पंचायत उप चुनाव के लिए ग्रामसभा कबीरपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए पांच और ग्राम सभा विरधौलपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यह जानकारी एडीओ पंचायत केशव प्रसाद त्रिपाठी ने दी।