फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No teacher arrived till 9.15, female guardian beat the student

Jaunpur News: 9.15 बजे तक नहीं पहुंचा कोई शिक्षक, महिला अभिभावक ने छात्र को पीटा

Wed, 08 Nov 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
No teacher arrived till 9.15, female guardian beat the student
मछलीशहर। नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई जब स्कूल पहुंची एक महिला अभिभावक ने एक छात्र को पीटना शुरू कर दिया। सुबह करीब सवा नौ बजे हुई इस घटना के दौरान विद्यालय का कोई भी स्टाॅफ स्कूल में नहीं मौजूद था। यह घटना उस विद्यालय में हुई, जहां खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर कार्यालय परिसर में विद्यालय संचालित होता है। मंगलवार को सुबह एक महिला अभिभावक विद्यालय पहुंची और कक्षा पांच के एक बच्चे का नाम पूछ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। विद्यालय से घसीटते हुए उसे लेकर इंटर काॅलेज परिसर पहुंची तो काॅलेज के शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को महिला के चंगुल से मुक्त कराया। घटना के दौरान विद्यालय की रसोइया साफ-सफाई कर रही थी और एएनएम मंजू राय टीकाकरण कार्य के लिए आकर विद्यालय के शिक्षकों का इंतजार कर रही थीं। देर से आने के संबंध में प्रधानाध्यापक ऊषा देवी ने कहा कि जिला मुख्यालय के समीप स्थित लखौवा गांव से आती हैं। सुबह बस छूट जाने के कारण देर हुई। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने बताया कि वे क्षेत्र भ्रमण पर थे। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल का कहना है कि मैं बदलापुर महोत्सव में था और मीडिया के माध्यम से ही इसकी जानकारी हुई। इस मामले की जांच कराई जाएगी। किसी भी तरह की अनुशासनहीनता करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीईओ से भी इस मामले में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed