फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No room in trains, now only Tatkal tickets are available

Jaunpur News: ट्रेनों में नो रूम, अब सिर्फ तत्काल टिकट का सहारा

Mon, 20 Oct 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
No room in trains, now only Tatkal tickets are available
जौनपुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन खचाखच भरे हैं। गोरखपुर, पटना, गाजीपुर, आजमगढ, जौनपुर समेत पूरब की ओर आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। नियमित ट्रेनों में पहले से ही नो रूम की स्थिति थी और अब त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी फुल चल रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जौनपुर से होकर सात स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन भीड़ के कारण ये नाकाफी साबित हो रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में 30 अक्तूबर तक नो रूम बता रहा है। ऐसे में यात्रियों को वेटिंग टिकट भी मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों के अनुसार 15 दिन पहले तक त्योहार स्पेशल में सीटें मिल रही थीं, लेकिन अब एक भी टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा है। अनारक्षित ट्रेनों में भी स्थिति यह है। जौनपुर जंक्शन के आरक्षण प्रभारी अनुराग तिवारी ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस, गाजीपुर- बांद्रा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, सोहेलदेव एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत सभी नियमित व स्पेशल ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। नो रूम होने से वेटिंग टिकट तक नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को तत्काल टिकट का सहारा है। यह स्थिति 30 अक्तूबर तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed