फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No good for throwing garbage in roads, empty plots

सड़कों, खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने पर खैर नहीं.....

Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
No good for throwing garbage in roads, empty plots
जौनपुर। सड़क और घरों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। सोमवार की शाम कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम और निकायों के ईओ को इसे अमल में लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों से कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने हिदायत दी कि शहर की दीवारों पर विज्ञापन लिखवाने वाले 26 जनवरी तक स्वयं उसे मिटवा दें, वरना उनसे भी जुर्माना वसूल कर नगर पालिका खुद उसे मिटवाएगी। शहर की किसी भी दीवार, सड़क और नाली पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। सभी लोग कूड़ा कूड़ेदान में ही रखें। सभी एसडीएम अपने निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए इंचार्ज होंगे। वह प्रतिदिन स्वच्छता की मॉनिटरिंग करें। सीआरओ डॉ.सुनील वर्मा इसके नोडल अधिकारी नियुक्त किया। डीएम ने बाजारों में नालियों के किनारे से अतिक्रमण गुरुवार तक हटवाने का निर्देश दिया। खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती करने के साथ ही प्लाट मालिक को नोटिस देने के निर्देश दिए। सरकारी शौचालयों को 24 घंटे खुले रहने तथा उनकी साफ-सफाई करवाने का निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed