फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No fear of bulldozer, then encroachment on the removed places

बुलडोजर का डर नहीं, फिर हटे हुए स्थानों पर हो गया अतिक्रमण

Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
No fear of bulldozer, then encroachment on the removed places
जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर शहर में दो-तीन स्थानों से अतिक्रमण हटवाया लेकिन उनके जाने के बाद फिर से अतिक्रमण हो गया। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना भी जिम्मेदारों को मिल गई लेकिन सब कुछ जानने के बाद जिम्मेदार शांत बैठे हैं।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाला शहर हर समय जाम से जकड़ा रहता है। शहर की पटरियों को दुकानदारों व ठेले खोमचे की ओर से कब्जा किया गया है। वहीं वाहनों को आड़े- तिरछे खड़ा कर लोग सामान खरीदने चले जाते हैं, जिससे जाम लगता है। इसका नजारा ओलंदगंज, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर देखा जा सकता है। घंटों जाम में फंसने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन सीएम के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन गंभीर हुआ। वह आनन-फानन में कोतवाली से पुरानी सब्जी मंडी, जेसीज से ओलंदगंज और वाजिदपुर से जेसीज चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों की सीढ़ी, बारजा व दिवार आदि को बुलडोजर चलवा कर तोड़ा गया, जिसके बाद प्रशासन शांत बैठ गया, जिसका हस्र रहा कि फिर लोग इन स्थानों पर अतिक्रमण कर लिया है, जिसके बाद फिर शहर में अतिक्रमण की स्थिति ज्यों कि त्यों हो गई है। फिर से जाम लगने लगा है, जिससे शहरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed