फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No clue found of teenager who drowned while bathing in Sai river

Jaunpur News: सई नदी में नहाते समय डूबे किशोर का नहीं मिला सुराग

Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
No clue found of teenager who drowned while bathing in Sai river
बक्शा। थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर बृहस्पतिवार को सईं नदी में नहाने के दौरान डूब गया। शाम तक गोताखोर उसे खोज नहीं पाए थे। गांव निवासी गुड्डू निषाद कुछ बच्चों के साथ दोपहर बाद नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। साथ गए दो अन्य बच्चों में एक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा। साथ गए बच्चों ने उसे तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन लापता हो गया। घटना की जानकारी परिवारवालों व अन्य नाविकों को हुई तो लोग देर शाम तक जाल लगाकर खोजबीन जारी रखी। शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि चार बच्चे आए थे। तलाश की जा रही हैं रात हो चुकी है अभी तक पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed