फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No AC buses operate from Jaunpur depot, passengers upset

Jaunpur News: जौनपुर डिपो से एसी बसों का संचालन नहीं, यात्री परेशान

Wed, 15 Apr 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
No AC buses operate from Jaunpur depot, passengers upset
जौनपुर। जौनपुर डिपो में एक भी एसी बस नहीं है, जबकि यहां से प्रतिदिन सात हजार यात्रियों का आवागमन होता है। एसी बस की सुविधा नहीं होने से धूप व गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बाहर की डिपो से एसी बसें जौनपुर डिपो से होकर गुजरती हैं, लेकिन ये बसें कब आती हैं कब जाती हैं यात्रियों को इसका पता नहीं चल पाता। यात्रियों ने डिपो से एसी बसों का संचालन कराने की मांग की है। जौनपुर डिपो से प्रतिदिन निगम एवं अनुबंधित मिलाकर 105 बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाता है। रोज करीब सात हजार यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन डिपो में एक भी एसी बस नहीं है। इससे यात्रियों को मजबूरन साधारण बसों से यात्रा करनी पड़ती है। जनपद के लोग लगातार एसी बसों की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन परिवहन निगम जनता की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे व्यापारियों के साथ अन्य यात्रियों को लंबी दूरी का सफर तय करना भारी पड़ रहा है। जौनपुर से लखनऊ के लिए 12 बसें, प्रयागराज-गोरखपुर के लिए 10 बसें, कानपुर के लिए नौ बसें, अयोध्या के लिए तीन बसों का संचालन जौनपुर डिपो से हो रहा है। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी बसें चलाई जा रही है। इनमें से किसी बस में एसी की सुविधा नहीं है। मंगलवार को लखनऊ जाने के लिए डिपो में पहुंचे बक्शा निवासी मनोज तिवारी, कानपुर जाने के लिए नीरज सिंह, नीलम सिंह, अर्चना यादव ने बताया कि जौनपुर डिपो से एसी बसें नहीं होने से कड़ी धूप और उमस में साधारण बसों से यात्रा करना भारी पड़ रहा है। निगम को कम से कम दो तीन एसी बसें चलवानी चाहिए। इस संबंध में एआरएम ममता दुबे ने बताया कि जौनपुर डिपो से एक भी एसी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। हालांकि दूसरे डिपो की एसी बसें जौनपुर डिपो से होकर गुजर रही हैं। इससे यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिल रही है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने और एलॉटमेंट होने पर यहां से भी एसी बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed