फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ninth chairman satisfaction

नौवीं बार अध्यक्ष बने संतोष

Mon, 25 Jan 2016 12:36 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 25 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ninth chairman satisfaction
माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में संतोष कुमार सिंह को इस बार भी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।  रविवार को नगरपालिका इंटर कालेज के महात्मा गांधी सभागार में चुनाव अधिकारी अक्षय कुमार राय की देखरेख में चुनाव सम्पन्न
विज्ञापन


कराई गई। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया गया। संतोष कुमार सिंह लगातार नौवीं बार संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उनके
विज्ञापन


हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षक हितों को लेकर किसी भी लड़ाई में मैं हमेशा अगली पंक्ति में खड़ा रहूंगा। चुनाव अधिकारी की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक ही
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र जमा किया गया। जांच पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी ने पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की। रमाशंकर पाठक को जिला मंत्री और डा. ईश्वरलाल यादव  निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष

 के पांच पदों पर डा. रमेश सिंह, समरजीत सिंह, विभा मिश्रा, आनंद कुमार श्रीवास्तव और राजेश तिवारी भी निर्विरोध चुन लिए गए। निर्वाचन के बाद आयोजित सम्मान समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्य परिषद के सदस्य डा. अक्षयवरनाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद नईम ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर शंकराचार्य तिवारी, मनोज सिंह वत्स, विजय प्रकाश मिश्र, रामश्रृंगार यादव, शिशिर यादव, मो. हसन, डा. अलमदार, वेद प्रकाश, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामअभिलाख यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed