फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   New executive committee of Innerwheel Club Obra formed, Priyanka Singh becomes president

Jaunpur News: इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Innerwheel Club Obra formed, Priyanka Singh becomes president
ओबरा में इनरव्हील क्लब ओबरा के नई कार्यकारिणी पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार शाम आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष जसकीर्ति तनेजा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में प्रियंका सिंह को अध्यक्ष, जूली सिंह को सचिव, संगीता सिंह को कोषाध्यक्ष, शर्मिला को संपादक अैर मीनू गोयल को आईएसओ की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में को-ऑर्डिनेटर नीतू सिंह और संचालिका मीना लूथरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष जसकीर्ति तनेजा ने अपने कार्यकाल में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को छातों का वितरण किया गया और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की तीन बेटियों की एक वर्ष की स्कूल फीस वहन करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि क्लब की प्राथमिकता जरूरतमंदों की सेवा, शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करना रहेगा। इस अवसर पर सुजाता पांडे, अनीता यादव, फरीदा खान, मीनू बंसल, रेनू, बेबी, ममता बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed