फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neighbor bites woman after failing in rape

Jaunpur News: दुष्कर्म में असफल होने पर पड़ोसी ने महिला को दांत से काटा

Sun, 07 Apr 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Neighbor bites woman after failing in rape
सिकरारा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर उसने दांत से काटकर महिला को घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला अपनी जेठानी और बच्चों के साथ घर पर रहती है। घर के पुरुष वर्ग रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। महिला का एक पड़ोसी उस पर बुरी नजर रखता था। शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे महिला अकेले शौच के लिए सिवान में जा रही थी। रास्ते में घात लगाए पड़ोसी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने महिला को दांतों से काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां से फरार हो गया। महिला मनबढ़ पड़ोसी के घर पहुंच कर उसकी पत्नी से शिकायत की तो हमदर्दी की जगह उसने सब्जी काटने वाले चाकू से पीड़िता पर हमला कर दिया। इससे पीड़िता के हाथों में कई जगह घाव हो गया। उसने रात में ही थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर रात में ही आरोपी के घर दबिश दी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। शनिवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed