फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Negligence: People traveling in buses without masks

लापरवाहीः बिना मास्क लगाए बसों में यात्रा कर रहे लोग

Sun, 11 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Negligence: People traveling in buses without masks
दपहर 12 बजे रोडवेज बस में बिना मास्क लगाए बैठे यात्री। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण कई गुना रफ्तार में है। इसे रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। बाहर से आने वालों की निगरानी बढ़ाई गई है। ट्रेनों से आने वाले हर यात्री की जांच का निर्देश है। इसके पीछे तर्क है कि वह मुंबई, गुजरात जैसे राज्यों से आ रहे हैं। इससे इतर बनारस, प्रयागराज, लखनऊ से आने वाले यात्रियों की कोई निगरानी नहीं है। बसों से सफर कर जिले में पहुंच रहे यात्री न तो मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे। यही नहीं लोकल रूट की बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को भी सफर कराया जा रहा है। भीड़ के कारण यात्री एक-दूसरे से चिपक रहे हैं। खांस-झींक रहे हैं। बसों में कोरोना से बचाव के मानकों की धज्जियां उड़ रही हैं। यात्री ही नहीं चालक और परिचालक भी मास्क नहीं लगा रहे। यह हाल तब है, जब जिले में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को रोडवेज डिपो पर इसकी पड़ताल की गई तो यह सामने आया। यहां सब कुछ सामान्य दिनों की भांति चलता रहा।
विज्ञापन

-----
समय: दोपहर 12 बजे।
वाराणसी से जौनपुर पहुंची रोडवेज बस में मौजूद एक-दो यात्रियों को छोड़कर शेष मास्क नहीं लगाए हुए थे। सामाजिक दूरी के पालन की भी धज्जियां उड़ी हुई थी। चालक और परिचालक भी न मास्क लगाए हुए थे और न ही सैनिटाइजर रखे हुए थे। जिससे उन्हें भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

---
समय: दोपहर 12:20 बजे।
रोडवेज परिसर में मौजूद कर्मचारी भी न तो मास्क लगा रहे और न ही सैनिटाइजर से हाथ धुल रहे हैं। खुद जांच करने वाले भी बिना मास्क के बैठे हुए थे और ग्लब्स भी नहीं लगाए हुए थे। सभी कोरोना को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समय: 12:25 बजे
यात्रियों को लेकर बस प्रयागराज रवाना हो रही थी। इस बस में बैठे यात्री मास्क नहीं लगाए हुए थे। भीड़ इस कदर थी कि बस की एक भी सीट खाली नहीं रही। कोरोना का डर यात्रियों में नदारद था। बैठने से पहले न तो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी और न ही सैनिटाइजर से उनका हाथ धुलवाया जा रहा था।

सभी बसों के परिचालक को 500 एमएल का सैनिटाइजर दिया गया है। खुद मास्क लगाने और बिना मास्के वाले यात्रियों को न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर को सैनिटाइज करने के लिए आठ कर्मचारी लगाए गए हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए टीम तैनात है। अगर फिर भी लापरवाही हो रही है तो औचक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार श्रीवास्तव, एआरएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed