फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neelam will contest elections as a rebel if she does not get the ticket

टिकट न मिला तो बागी बनकर चुनाव लड़ेंगी नीलम सिंह

Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Neelam will contest elections as a rebel if she does not get the ticket
भाजपा ने सरकार में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाली अपना दल एस को जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी उतारने की सहमति जता दी है। वहीं, पार्टी के इस फैसले की जानकारी होने के बाद भी भाजपा से टिकट की मजबूत दावेदार नीलम सिंह ने बृहस्पतिवार को नामांकन के लिए पर्चा खरीद लिया है। दो सेट में लिए गए पर्चे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह चुनाव लड़ेंगी। वहीं, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा है। इसके साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 26 जून को तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद उसी दिन पर्चों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी की तिथि है। नामांकन के लिए बुधवार को सपा से डा. जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव ने दो सेट में पर्चा खरीदा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को श्रीकला रेड्डी ने भी नामांकन के लिए दो सेट में पर्चा खरीद लिया है। श्रीकला के अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भाजपा से टिकट की मजबूत दावेदार मानी जा रहीं प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद और मुंबई के उद्योगपति हरिबंश सिंह के बेटे रमेश सिंह की पत्नी और निवर्तमान प्रमुख नीलम सिंह ने भी दो सेट में पर्चा खरीद लिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। हालांकि अभी बातचीत चल रही है। उनके साथ भाजपा के सभी विधायक और पदाधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed