फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nagpanchami

नागपंचमी पर घरों में पूजे गए नागदेव

Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nagpanchami
06- नाग पंचमी के अवसर पर गोपी घाट के गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन माह के शुक्ल की पंचमी पर शनिवार को नाग देवता की पूजा हुई। दूध-लावा चढ़ाकर नाग देवता से अकाल मृत्यु के दोष से मुक्ति की प्रार्थना की। कोरोना संकट के कारण इस बार नाग पंचमी पर लगने वाले परंपरागत मेलों और अन्य धार्मिक अनुष्ठान ठप रहे। मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। गांवों में कुछ स्थानों पर युवाओं ने कबड्डी, कुश्ती, खो-खो खेलकर परपंरा का निर्वहन किया। बच्चों की टोली बगीचों में झूला झुलकर आनंद उठाती नजर आई। शहर के सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर, शाहीपुल स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक किया। पांचों शिवाला, केराकवीर मंदिर में भी दर्शन-पूजन होता रहा। बरईपार: शिव मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने नाग देवता को दूध, लावा चढाकर पूजा किया। छोटे भाईयों ने बहनों द्वारा तैयार की गई गुड़ियों को जलाशय में पीटकर परंपरा का निर्वहन किया। मीरगंज: क्षेत्र में नागपंचमी पर लोगों ने मंदिरों में दूध लावा चढा कर नाग की पूजा की। कुछ गांवों में खेलकूद आयोजित हुआ। मछलीशहर: नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर पूजन किया गया। युवकों ने कबड्डी और कूड़ी कूदने की प्रतियोगिता भी हुई। मुफ्तीगंज: क्षेत्र के मुफ्तीगंज, हनुवाडिह व नैपुरा में स्थापित शिव मंदिरो में धतूरा, बेलपत्र आदि से जलाभिषेक किया गया। नेवढ़िया: क्षेत्र के सारंगडीह गांव स्थित लौहारदेव बाबा मंदिर पर नागपंचमी पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड रही। सिंगरामऊ: क्षेत्र के बाबा गुदरनाथ धाम, त्रिवुभनबाबा, झलियवहा बाबा, गौरीशंकर मंदिर, शहीद बाबा समेत अन्य शिवालयों में दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्यंजय मंत्र और ओम नम: शिवाय का जाप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed