फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   My eyes became moist after seeing the meeting of the four brothers.

Jaunpur News: चारों भाइयों का मिलन देख भीग गईं आंखें

Sat, 28 Oct 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
My eyes became moist after seeing the meeting of the four brothers.
जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति का ऐतिहासिक भरत-मिलाप शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर को लाइट और झालरों से सजाया गया था। चारों भाइयों का मिलन देखकर लोगों की आंखे भर आईं। श्रीराम के जयकारे से मेला परिसर गूंज उठा। मेले के संचालन के लिए जगह-जगह नियंत्रण कक्ष बनाए गए थे। पुलिस मेले की निगरानी कर रही थी।
विज्ञापन

राम भरत के मिलाप देखने को हर कोई आतुर रहा। चौदह वर्ष का वनवास बीताने के बाद माता जानकी के साथ श्रीराम व लक्ष्मण की अयोध्या वापसी एवं भरत की उत्सुकता की लीला देखने को हर कोई आतुर रहा। पुष्प वर्षा कर सभी ने स्वागत किया। पंडित जी रामलीला समिति के भरत मिलाप में हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ मां काली का मुखौटा, अखाड़ा एवं सुंदर झांकियां, चौकी तथा लाॅग मेले की शोभा बढ़ा रही थी। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। जिस पर सुंदर सजावट की गई थी। अहियापुर से लेकर ओलंदगंज तक सड़क के दोनों तरफ सुंदर सजावट की गई थी, जो लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह , प्रेमचंद चौबे, मनीष कुमार चौबे रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद कुमार बैंकर, रविप्रकाश पांडेय, घनश्याम दास साहू, रजनीकांत मिश्रा, जयप्रकाश जायसवाल, सोमेश्वर केसरवानी, श्याम मोहन अग्रवाल, किशन लाल हरलालका, ओपी गुप्ता, राधेरमण जायसवाल आदि ने सहयोग किया। आभार पंडित जी राम लीला समिति के महामंत्री अनिल कुमार जायसवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed