फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder in Jaunpur Old man beaten to death on suspicion of ghosts relatives kept begging for mercy

Jaunpur News: भूत-प्रेत के शक में पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या, रहम की भीख मांगते रहे परिजन, डर के कारण घरों में दुबके लोग

Thu, 26 May 2022 11:14 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 May 2022 11:14 AM IST
सार

जौनपुर जिले के पोटरिया गांव में बीती रात भूत-प्रेत के शक में एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस दौरान वृद्ध रामबचन राजभर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Murder in Jaunpur Old man beaten to death on suspicion of ghosts relatives kept begging for mercy
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के पोटरिया गांव में भूत-प्रेत के शक में एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस दौरान वृद्ध रामबचन राजभर को निर्वस्त्र कर सड़क पर घसीटा गया और पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान रामबचन राजभर के परिजन रहम की भीख मांगते रहे लेकिन हमलावरों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने वृद्ध रामबचन के बेटे-बहू और बेटी समेत चार लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों का खौऱ इस कदर रहा कि ग्रामीण अपने घरों में ही दुबके रहे। परिजनों के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। 

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोटरिया निवासी रामबचन राजभर का परिवार लंबे समय से निवास करता है। गांव में लोगों के खेत बटाई पर लेकर और बच्चे मुंबई में रहकर परिवार की जीविका चलाते हैं। पड़ोस के कुछ लोग काफी दिनों से रामबचन राजभर पर भूत प्रेत करने का आरोप लगाते हुए रंजिश रख रहे थे।

विज्ञापन

30-35 की संख्या में आए लोगों ने किया हमला

कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि बुधवार शाम गांव में रमेश राजभर के घर वैवाहित कार्यक्रम था। जहां पर लोगों ने वारदात को अंजाम देने की तैयारी की थी।   रामबचन के परिजनों का कहना है कि रात नौ बजे के करीब 30-35 की संख्या में लाठी-डंडे से लैस लोगों ने घर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा, खिड़की तोड़ कर घर में घुसे और सो रहे रामबचन को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। निर्वस्त्र कर सड़क पर घसीटा गया। चीख-पुकार सुनकर बहू रंगीला पत्नी सुरेंद्र, बेटी इंदा, बेटे अनिल बचाने पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी जमकर पीटा। हमले में वृद्ध रामबचन राजभर की मौत हो गई।

वहीं मारपीट में घायल अनिल को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पत्नी सोनवर्षा व परिवार के लोगों का रो-रोकर बेहाल हैं। फिलहाल तहरीर के बिना पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने मौन साध रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed