फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Municipality Jaunpur climbed seven places but the ranking of eight bodies fell.

Jaunpur News: नगर पालिका जौनपुर सात पायदान चढ़ी पर आठ निकायों की रैंकिंग गिरी

Sat, 13 Jan 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Municipality Jaunpur climbed seven places but the ranking of eight bodies fell.
जौनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैकिंग में नगर पालिका परिषद जौनपुर की रैकिंग को छोड़कर आठ निकायों की रैंकिंग में जबरदस्त गिरावट हुई है। निकायों का खराब प्रदर्शन तब है जब इनके ऊपर सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च किया जाता है। एक से 10 लाख की आबादी वाले नगरों में नगर पालिका परिषद जौनपुर को राज्य में 41 वां व राष्ट्रीय स्तर पर 217 वां स्थान मिला है। पिछली बार राज्य में 48 वां व राष्ट्रीय स्तर पर नगर 246 वें स्थान पायदान पर था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देशभर के निकायों की स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक जौनपुर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था में 29 रैकिंग में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बदलापुर की नेशनल रैकिंग 1696 जबकि प्रदेश में 302 है। नगर पंचायत जफराबाद की नेशनल रैकिंग 2245 जबकि प्रदेश की 466, नगर पंचायत केराकत की नेशनल रैंकिंग 2447 व प्रदेश की 506, नगर पंचायत खेतासराय की नेशनल रैंकिंग 2689 जबकि प्रदेश की 541 रही। मछलीशहर नगर पंचायत की नेशनल रैंकिंग 1967 व प्रदेश की 389, नगर पंचायत मड़ियाहूं की नेशनल रैंकिंग 2351 व प्रदेश की 488 रही। नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर की नेशनल रैंकिंग 2525 जबकि प्रदेश की रैंकिंग 521, नगर पालिका परिषद शाहगंज की नेशनल रैंकिंग 1558 जबकि प्रदेश की 255 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट रैंकिंग :-
निकाय-वर्ष 2022-वर्ष 2023
जौनपुर-48-41
शाहगंज-107-255
मुंगराबादशाहपुर-89-521
मड़ियाहूं-134-488
बदलापुर-70-302
जफराबाद-98-466
केराकत-143-506
खेतासराय-167-541
मछलीशहर-64-389
टीम ने 16 बिंदुओं पर की थी जांच :-
पांच सदस्यीय टीम अगस्त 2023 में आई थी। इन्होंने शहर की सफाई, कूड़ा उठान, जनता की राय, जल निकासी, कार्यालयों में अभिलेखों का रख-रखाव समेत 16 बिंदुओं पर पड़ताल की थी। इस दौरान मौके से टीम द्वारा फोटो अपलोड किया जाता रहा।
इन वजहों से अन्य निकायों की पिछड़ी रैंकिंग :-
- घर-घर से कूड़ा उठान नहीं हुआ।
- जलभराव से निबटने की बेहतर व्यवस्था नहीं।
- नाले-नालों की सफाई नियमित नहीं।
- सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की सफाई में कमी।
- जमीनी स्तर पर सफाई की बेहतर मानीटरिंग की कमी।
- आम जनता में निकायों की छवि बेहतर नहीं।
जौनपुर का इस बार रैकिंग का ग्राफ बढ़ा है, आगे और प्रयास किया जाएगा। सफाई व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास किया जाता है।
पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed