फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Munger bamboo will stop the erosion of river and drain

नदी और नाले के कटाव को रोकेगा मुंगेर बांस

Mon, 01 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Munger bamboo will stop the erosion of river and drain
खुटहन। क्षेत्र में गोमती और सेंवई नाले से प्रति वर्ष कई तटवर्ती गांवों के तमाम किसानों का कटाव में बर्बाद हो रही कृषि योग्य भूमि के बचाव के लिए मनरेगा के द्वारा एक बेहतरीन तरीका ढूंढ निकाला गया है। अब नदी और नाले के तट पर मुंगेर बांस खेतो के कटाव से बचाव करेंगे। जिसका शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने शेरपुर गांव स्थित सेंवई नाले के तट पर बांस का पौधा लगाकर किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पूरे जिले में पहला विकास खंड खुटहन है, जहां बांस की खेती की शुरुआत की गई है। नदी और नाले के तटवर्ती 40 गांवों में दो लाख बास के पौधे तीन दिनों के भीतर लगाएं जाने है। बांस की खेती आम के आम गुठुलियों के दाम को चरितार्थ करेगी। इसकी जड़े घनी और दूर तक फैलती है। जिससे मिट्टी का कटाव रुकता है। वहीं दूसरी तरफ इससे दो साल के भीतर अच्छा मुनाफा आना शुरू हो जाता है। कहा कि बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए 200 व्यक्तिगत लाभार्थी चयनित कर इसकी खेती शुरूआत की जा चुकी है। डीसी मनरेगा ने कहा कि प्लास्टिक की झिल्ली,ग्लाश,पत्तल आदि बंद हो जाने से बांस की उपयोगिता बहुत बढ़ गई है। बास की लकड़ी से पेपर, पत्तल, प्लेट आदि बनाए जाते है। यह कम समय में अधिक विकास करता है। मुंगेर प्रजाति का बास 25 से 30 फिट तक ऊंचा होता है। दो ढाई साल में यह पूरे आकार में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed