फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mukul went to Dhananjaya bye fall, took three minutes out

मुकुल ने धनन्जय को किया बाई फाल, तीन मिनट किया बाहर

Fri, 26 Oct 2018 12:34 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 26 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mukul went to Dhananjaya bye fall, took three minutes out
सिकरारा के शेरवा में कुश्ती दंगल में दांव आजमाते पहलवान।
सिकरारा । क्षेत्र के शेरवा स्थित आझू राय इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को आयोजित अखिल भारतीय आझू राय स्मारक कुश्ती दंगल में एक से बढ़ कर एक जोर दार कुश्ती का प्रदर्शन देखने को मिला। ज्यादा तर बड़ी जोड़ की कुश्तियां बराबर पर छूटीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व हाकी ओलंपियन व खेल निदेशक आरपी सिंह व एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कुश्ती दंगल का  उद्घाटन  अखड़ा पूजन व फीता काटते हुए किया। स्पोर्ट कालेज गोरखपुर के जितेंद्र व जौनपुर के राज बहादुर  पहलवान के हाथ मिलाकर किया। आरपी सिंह ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे देश में आपसी सौहार्द मजबूत किया जा सकता है। उनका वश चले तो वे हर नागरिक को खिलाडी बना दें। इसमें खिलाडी केवल खिलाडी होता है। उसका मजहब खेल होता है। आपस में बिना भेद भाव के हर धर्म मजहब का इंसान एक साथ रहकर कार्य करता है। उन्होंने दंगल समिति को आश्वस्त किया  कि यदि  यहॉ 5 एकड़ जमीन उपलब्ध हो जाए तो वे एक स्टेडियम व इनडोर हाल बनाने की योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कुश्ती के लिए मैट की व्यवस्था इसी सत्र में जिले में कर दी जाएगी। उन्होंने कुश्ती के लिए कराए जा रहे भव्य आयोजन के लिए पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की प्रशंसा की। पूर्व सांसद ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए आभार ज्ञापम किया।  कुश्ती में मेरठ के विजय ने धर्मापुर के किशन को, स्पोर्ट कालेज के सुरेन्द्र यादव ने मुगलसराय रेलवे के शुभम् चौबे  को, धर्मापुर के सचिन ने गाजीपुर के मनीष को, धर्मापुर के किशन ने शेरवा के रियाज को चित किया। गोरखपुर हॉस्टल के सौरभ ने जौनपुर के सोनू को, जौनपुर के दो सगे भाई सुजित और सुनील ने अपने अपने मुकाबले में बाजी मारी। जूनियर एशियाड के सिल्वर मेडल विजेता तथा राष्ट्रीय कोच रविंद्र मिश्र के बेटे  डीएल डब्लू के मुकुल ने अपने से 10 किलो अधिक वजन को हराते हराते रह गया।  बाद में इसी पहलवान ने प्वाइंट की कुश्ती में जौनपुर के धनन्जय को 10 - 0 से हराकर वाहवाही लूटी। गाजीपुर के राम विलास केराकत के आशीष, गोरखपुर के अमित व गाजीपुर के राहुल, मुम्बई के कुंदन व गोरखपुर के आनन्द,गोरखपुर के नीरज व मुगलसराय के परवेज, मुगल सराय के उमेश व जौनपुर के श्याम किशन, मेरठ छात्रावास के अरविन्द व मुम्बई के शेर बहादुर, डीएल डब्ल्यू के उदयवीर व गोरखपुर के जनार्दन, मुंबई के प्रमोद व गोरखपुर के वेद प्रकाश, डीएल डब्ल्यू के रवि कुमार व गोरखपुर के जितेंद्र आदि पहलवानों की कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। एक मात्र ग्रीको रोमन स्टाइल की कुश्ती रेलवे के गौतम व मुगल सराय के सन्तोष यादव के बीच बराबर रही। कार्यक्रम में  टीडी कालेज के प्रबन्धक अशोक सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह व राज देव सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष सिंह, पूर्व चेयर मैन दिनेश टण्डन, अखिलेश सिंह, सुधाकर उपाध्याय, अजय सिंह, सरदार सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह,  विजय पाल सिंह, विनय मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य राकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह फंटू,  सेवा निवृत्त आयुक्त अजय सिंह,पूर्व प्रमुख ओंम प्रकाश सिंह, सन्तोष तिवारी ने सहयोग किया। बबलू सिंह, नरेश कुमार, अनीश, रविंद्र ने निर्णायक की भूमिका अदा की। ओंम प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, बम भोले सिंह, देवेंद्र सिंह, समरनाथ  यादव, डा. रामेश्वर त्रिपाठी, अमित सिंह, जितेंद्र उपाध्याय,पंकज सिंह,सुधीर सिंह, राजेश सिंह दीना नाथ सिंह, बबलू सिंह आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed