फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP demands stoppage of shuttle express train at Jalalganj railway station

Jaunpur News: सांसद ने जलालगंज रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग

Tue, 17 Dec 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
MP demands stoppage of shuttle express train at Jalalganj railway station
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रिया सरोज ने जलालगंज रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलमंत्री का ध्यान जनपद जौनपुर के जलालगंज रेलवे स्टेशन की तरफ आकृष्ट कराते हुए कहा कि यह रेलवे स्टेशन अपने श्रेणी के अन्य स्टेशनों की तुलना में रेवेन्यू की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस स्टेशन से केराकत तहसील, मडियाहूं तहसील, पिंडरा तहसील, सिरकोनी जैसे अन्य जगहों से लोग आकर यात्रा करते है। पूर्व में यहां वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन अपडाउन का ठहराव था जो कोरोना काल में बंद कर दिया गया। दोनों ट्रेनों का ठहराव न होने से यहां से यात्रा करने वाली आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रेलवे के राजस्व में भी कमी हो रही है। ऐसी स्थिति में रेलमंत्री से हमारी मांग है कि दोनों शटल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति जलालगंज रेलवे स्टेशन पर प्रदान की जाय। इससे क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा तथा क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed