{"_id":"603e81c28ebc3ee94e4c5ea2","slug":"movement-will-not-be-done-in-15-days-if-roads-are-not-improved-jaunpur-news-vns577738584","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों में सड़कें सुधारें नहीं तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों में सड़कें सुधारें नहीं तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के कार्य की धीमी गति पर रोष जताते हुए अधिवक्ताओं ने सड़कों को सुधारने के लिए प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं ने सीवर लाइन बिछाने में मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि खोदी गई सड़कों को पखवारे भर में दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सीवर लाइन बिछाने में मनमानी और काम की गति धीमी होने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि इससे शहर में धूल-मिट्टी से प्रदूषण बढ़ गया है। संगठन के अध्यक्ष समर बहादुर यादव और मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में दिए प्रार्थना पत्र में अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर में भूमिगत सीवर लाइन बिछाने का कार्य बहुत धीमी गति एवं अव्यवस्थित ढंग से चल रहा है। इससे पूरा शहर प्रदूषित हो गया है। न्यायालय आने जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। गड्ढे में लोग गिर रहे हैं। धूल के गुबार से राहगीर और अधिवक्ता, वादकारी सांस की बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं। कई जगह जलापूर्ति की पाइप भी फट गई है। ज्ञापन देने वालों में दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह, डीपी सिंह, प्रेम शंकर मिश्र, मनीष सिंह, राजेंद्र यादव टाइगर, सुरेंद्र मिश्र, हिमांशु श्रीवास्तव, आशुतोष उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी, प्रवीण सिंह आदि शामिल रहे।
---