फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother's court dazzles with the decorations of Kolkata artisans

Jaunpur News: कोलकाता के कारीगरों की सजावट से दमका मां का दरबार

Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother's court dazzles with the decorations of Kolkata artisans
जौनपुर। शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव के पहले दिन चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। इस दौरान कोलकाता के कारीगरों की सजावट से मां का दरबार दमक उठा। सुगंधित रंग-बिरंगे पुष्पों, आभूषणों, लाल चुनरी सहित विभिन्न शृंगार सामग्री से दरबार सजाया गया था। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी डा.कौस्तुभ किया। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.एके शर्मा व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव महोत्सव में पहुंचेंगे। शृंगार महोत्सव के प्रथम दिन मां शीतला का मंदिर पुजारी शिवकुमार पंडा ने सुबह मां की मंगला आरती की। इसके बाद मंदिर का मुख्य द्वार दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। मंदिर परिसर में ब्राह्मण परिवार द्वारा दुर्गा सप्तसती पाठ कराया जा रहा है, जो अनवरत रूप से तीन दिनों तक चलेगा। महोत्सव के प्रथम दिन पंडित अजय मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे दुर्गा सप्तसती पाठ से परिसर गुंजायमान होता रहा। मां के जयकारे व घंट घड़ियाल की मधुर ध्वनि एक अलौकिक छठा बिखेरती रही। भक्ति गीतों से दिनभर धाम गूंजता रहा। महोत्सव के दूसरे व तीसरे दिन सांस्कृतिक व भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भोजपुरी कलाकार आशीष माली द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि भक्तगण झांकी दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।भक्तों की सुरक्षा में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र सभी उपकरण दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed