फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother's adornment was done with yellow chunari, barfi was offered.

Jaunpur News: पीली चुनरी से हुआ माता का शृंगार, बर्फी का चढ़ा भोग

Sat, 01 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mother's adornment was done with yellow chunari, barfi was offered.
धर्मापुर। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को शीतला चौकिया धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शीतला माता रानी का दर्शन पूजन किया। सुबह से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालु दर्शन पूजन करते रहे। शीतला माता के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु मां काली का दर्शन कर उन्हें नमन कर के अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए प्रार्थना किया। मंदिर में माता की आरती करने वाले शिव कुमार पंडा ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन शीतला माता के दर्शन करने के बाद मां काली का दर्शन कर उन्हें स्मरण करना बहुत ही शुभ व सुखद माना जाता है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं ने मां काली का भी पूजन किया। इससे श्रद्धालुओं द्वारा अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की मन्नत मां काली से मांगी जाती है। उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने नौनिहालों का मुंडन संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed