फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother who killed son went to jail

बेटे की हत्या करने वाली मां गई जेल

Sun, 22 Aug 2021 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Mother who killed son went to jail
बक्शा। अपने डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने की आरोपी मां आरती को पुलिस ने रविवार का चालान कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी मुन्ना गौतम की बेटी आरती की शादी पहले बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा निवासी एक युवक से हुई थी। किहीं कारणों से उसने उसे छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक आरती ने करीब पांच-छह साल पहले प्रेम विवाह बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर निवासी बंशराज सिंह से कर लिया। बंशराज की पहली पत्नी की पूर्व में मौत भी हो चुकी थी, जबकि उससे तीन बेटे और दो बेटियां थीं। इधर आरती से भी बच्चे हुए। जिनमें एक छह साल की बेटी और शिवा (डेढ़ साल) हुए। आरती का आरोप है कि पति से उसका विवाद होता था। वो उसके चरित्र को लेकर गालियां भी देता था। इसकी शिकायत करने पर ससुराल और मायके के लोग उसका साथ नहीं देते थे। यह भी आरोप लगाया कि पति उसकी और उसके बच्चे का अच्छे से इलाज नहीं कराता था। जिसे लेकर वह तनाव में रहती थी। इसके चलते शनिवार को अपने बेटे को लेकर घर से निकल गई थी। पांच किमी दूर उमरपुर गांव के पास हाइवे किनार झाड़ी में शिवा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद खून लगे हाथ और मुंह को धोकर थाने पहुंच गई थी। वहीं, घटना के संबंध में पत्नी के खिलाफ पति बंशराज सिंह ने भी तहरीर दी थी। पति ने बताया है कि उसकी कहासुनी होती थी, लेकिन वह इस तरह कदम उठा लेगी, इसका अंदेशा नहीं था। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि बसारतपुर गांव निवासी बंशराज गौतम की पत्नी आरती ने बीते शनिवार को पारिवारिक विवाद के कारण अपने मासूम पुत्र शिवा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर आरोपी महिला आरती को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed