फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother of two children ran away with her lover, husband reached the police station

Jaunpur News: दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, पति पहुंचा थाने

Sat, 17 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mother of two children ran away with her lover, husband reached the police station
तेजीबाजार। थाना क्षेत्र की एक गांव की विवाहित शुक्रवार को प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पति परेशान होकर थाने पहुंच कर प्रार्थना दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार करछूली गांव निवासी विजय कुमार ने शुक्रवार शाम को प्रार्थना देकर बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले से मुंबई रहता है। उसकी शादी सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में जुलाई 2013 में हुई थी। 29 मार्च को पत्नी मायके चली गई। उसे एक बेटा और एक बेटी है। लड़की अभी छोटी है। बृहस्पतिवार को वह जौनपुर आया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी लापता है। काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद संदेह के आधार पर पत्नी जिससे बात करती थी उसे फोन किया तो पता चला वह प्रेमी के साथ है। घर से गहने एवं कपड़े लेकर गई है। विजय ने लिखित सूचना में प्रेमी का नाम भी पुलिस को बताया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। मोबाइल से भी पता किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक गांव से दो प्रेमी जोड़े घर से भागे-तेजीबाजार। एक ही गांव के दो प्रेमी जोड़े घर से भाग गए। एक जोड़े में लड़की नाबालिग है और दूसरे समुदाय की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एक गांव निवासी नाबालिग लड़की का दूसरे समुदाय के लड़के से प्रेम संबंध चल रहा था। दूसरे मामले में प्रेमी-प्रेमिका बालिग हैं। परिजनों को उनके प्रेस संबंध की जानकारी नहीं थी। लड़की कक्षा नौ में पढ़ती है जबकि लड़का बालिग है, दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। लड़की पक्ष के परिजन बृहस्पतिवार की सुबह उठे तो लड़की गायब थी। संदेह के आधार पर लड़के पक्ष से पूछताछ की गई तो लड़का भी घर से गायब था। दोनों घर के परिजन अपने बच्चों का पता लगाने में जुट गए। कुछ देर बाद पता चला कि लड़का -लड़की दोनों साथ हैं। लड़की के पिता का कहना है कि लड़की नाबालिग है, बालिग हो जाए तो शादी कर ले हमें कोई दिक्कत नहीं है। वहीं शुक्रवार को नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दबिश दे रही है। प्रार्थना पत्र के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed