फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother Gauri worshiped on Ashtami

अष्टमी पर पूजी गईं मां गौरी

Wed, 05 Apr 2017 01:05 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 05 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mother Gauri worshiped on Ashtami
अष्टमी के अवसर पर माता मैहर देवी के दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : jounpur
अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की पूजा के लिए मंगलवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोर से ही शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को अष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ रही। ग्रामीण इलाकों से भी लोग दर्शन पूजन के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे। मां के जयकारों से देवी मंदिर गूंजते रहे। भक्तों ने मां को भोग लगाया और मंगल कामना की।
विज्ञापन


मां शीलता धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए महिलाओं की खासी भीड़ रही। ऐसी मान्यता है कि अष्टमी के दिन दर्शन पूजन करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। सृष्टि का आधार, धन संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अष्ठिात्री देवी महागौरी हैं। इसके कारण महिलाएं बड़े ही श्रद्धा के साथ मां महागौरी की पूजा अर्चना करती है।
विज्ञापन

शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर परिसर में सुबह से दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। ऐसी मान्यता है कि मां दक्षिणा काली का दर्शन पूजन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और धन संपत्ति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलापुर संवाददाता के अनुसार, वासंतिक नवरात्र पर मंगलवार को महाअष्टमी के दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। राजेश्वरी काली मंदिर सरोखनपुर, मैहर मंदिर हंकारपुर व वैष्णों मंदिर हरिदासपट्टी में भक्तों का रेला उमड़ा रहा। सुबह शाम की आरती में श्रद्धालुओं बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार,  चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी को मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न मां दुर्गा मंदिरों में दर्शन पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ब्रती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। बाजारों में श्रीरामनवमी पर्व के मद्देनजर नारियल, चुनरी व पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान माता के जयकारों से मंदिरों में माहौल देवी मय हो गया था। उधर, ग्रामीण इलाकों मुंगराबादशाहपुर, सतहरिया, करंजाकला, मछलीशहर, नेवढ़िया, मड़ियाहूं, केराकत आदि में भी सुबह से ही भक्त देवी मंदिरों में पहुंचे और मां का दर्शन पूजन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed