फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother and brother killed teenager, both arrested

मां और भाई ने की किशोरी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother and brother killed teenager, both arrested
बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की हत्या कर शव घर से दूर तालाब के किनारे फेंके जानेे की घटना का रविवार को खुलासा करने का दावा किया गया। पुलिस ने मृतका के भाई और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के पांचवें दिन रविवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने इस घटना का खुलासा करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि 29 जून की रात अपने बिस्तर से गायब 17 वर्षीय किशोरी का शव अगले दिन सुबह घर से दूर तालाब के किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला था। मृतका के पिता की तहरीर पर पड़ोस के ही दो परिवारों के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने का पता चलते ही पुलिस की शक की सूई परिवार वालों के इर्द गिर्द घूमने लगी थी। पुलिस ने मृतका के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की तबीयत इधर कई दिनों सेे खराब चल रही थी। इलाज के लिए उसे महिला चिकित्सक को दिखाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। एएसपी ने बताया कि मृतका का भाई और उसकी मां यह जानना चाहते थे कि उसके पेट में पल रहा भ्रूण आखिर किसका है। काफी दबाव बनाने के बाद भी किशोरी ने इसकी जानकारी नहीं दी। मां और बेटे ने एक राय होकर उसकी हत्या की योजना बनाई। घटना वाली रात को मृतका का भाई उसे पहले घर के पास मक्के के खेत में ले गया। जहां उसका मुंह और नाक दबा दिया। जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद मां-बेटे ने मिलकर शव को घर से दूर तालाब के किनारे रख दिए। घटना को दूसरा रूप देने के लिए उसके कमर से ऊपर के कपड़े निकाल दिए थे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया, जबकि जिन पांच लोगों के खिलाफ किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया था उन्हें निर्दोष होने पर मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed