फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Most of the buses remained standing in the depo, the passengers were upset

अधिकतर बसें खड़ी रही डिपों में, यात्री परेशान

Mon, 20 Jun 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Most of the buses remained standing in the depo, the passengers were upset
जौनपुर। सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर जिले में सोमवार को भी अलर्ट रहा। जिलेभर से तीन सौ लोगों को पकड़ा गया। वहीं जिले में आगजनी व तोड़फोड़ के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार की सुबह रोडवेज बसें डिपो से बाहर नहीं निकलीं। इसके चलते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कई यात्री वापस लौट गए। दोपहर बारह बजे के बाद बस सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में पूरे दिन पुलिस सतर्क नजर आई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, एआरम विजय श्रीवास्तव ने बताया है कि सुबह सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर रूट पर चलने वाली बसों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर 12 बजे के बाद सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बसों के नहीं चलने से परेशान खुटहन के इंद्रसेन ने कहा कि वाराणसी जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार में हूं, लेकिन कोई बस जा ही नहीं रही है। कहा कि बीएचयू में दवा लेना है अगर आज नहीं लेगें तो एक सप्ताह बाद डॉक्टर मिलेंगे। दवा भी खत्म हो गई है। इससे परेशानी बढ़ सकती है। इसी तरह से कौशलेंद्र चौधरी ने कहा कि वाराणसी में एक निजी कंपनी में कार्य करता हूं सुबह ड्यूटी जाने के लिए डेढ़ घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहा हूं। बस डिपो से नहीं निकलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज के दिन छुट्टी लेना मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक तिवारी ने कहा कि गोरखपुर जाने के लिए एक घंटे से बस के इंतजार में हूं, लेकिन डिपो से बस नहीं निकलने से गतंव्य तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। युवा लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते तो इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता ।
अवधेश मिश्रा ने कहा कि डिपो से बस नहीं चलने से परेशानी बढ़ गई है। गोरखपुर जाने के लिए घंटों से बस का इंतजार में बैठा हूं। धूप से बचने के लिए सुबह ही निकल गया, लेकिन बस नहीं निकलने से अब निजी साधनों से किसी तरह जाना पड़ेगा।
लाला बाजार में बंद रही दुकानें : सिकरारा। अग्निपथ योजना के विरोध के चलते लाला बाजार में सोमवार को सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। कुछ संगठनों द्वारा भारत बंद की घोषणा को देखते हुए प्रशासन ने बंद कराने का निर्णय लिया था। एसओ विवेक तिवारी ने बताया कि भारत बंद की घोषणा में कोई जबरन दुकानें बंद कराने के लिए बवाल न कर सके इसी उद्देश्य से सोमवार को व्यवसायियों से दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया था। एहतियात के तौर पर बाजार में फोर्स तैनात कर दी गई है। बाजार में दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से संचालित रहीं पुलिस क्षेत्र में चक्रमण करती रही।
भड़काऊ पोस्ट डालने वाले तीन गिरफ्तार: शाहगंज। अग्निपथ को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर कोतवाली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिनमें तीन को गिरफ्तार कर सोमवार की सुबह चालान दिया।

रविवार को व्हाट्सएप पर एक पोस्ट डाली गई जिसमें अग्निपथ को लेकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी। मामले को संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। अधिकारी पूरे दिन चक्रमण करते रहे। देर शाम चार बजे युवकों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने तीन आरोपियों राजकुमार निवासी ताखा पूरब, अजीत यादव व विकास यादव निवासी कछरा थाना शाहगंज को गिरफ्तार का चालान किया। एक अन्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed