{"_id":"60f06bc98ebc3ec7d8772e97","slug":"most-don-t-give-anything-except-wate-jaunpur-news-vns6006375126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर पानी छोड़कर कुछ भी नहीं देते फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर पानी छोड़कर कुछ भी नहीं देते फ्री
विज्ञापन
जनपद में कुछ गिने पेट्रोल पंपों को छोड़ दें तो सभी स्थानों पर फ्री में दी जाने वाली सुविधाएं महज दिखाने के लिए हैं। ग्रामीण इलाके के कई स्थानों पर तो हवा भरवाने तक का पैसा ले लिया जाता है, जबकि पेट्रोल पंप खोलने की एनओसी ही इसी शर्त पर दी जाती है कि ग्राहकों को बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप फ्री में उपलब्ध कराई जाएंगे।
जनपद में 186 पेट्रोल पंप हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 100, भारत पेट्रोलियम के 35, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 45, रिलायंस के 1 और एसआर पेट्रोलियम के 5 पेट्रोल पंप विभिन्न इलाकों में हैं। नियमानुसार हर पेट्रोल पंप पर आम जनता को गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा मुफ्त में देनी है। साथ ही हवा भरने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त करना पड़ता है, लेकिन अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बंद पड़ी मशीन ही दिखाई देती है। हालांकि पानी की व्यवस्था सभी पेट्रोल पंपों पर मिल जा रही है, किंतु वॉशरूम सुविधा के भी नाम पर कोरमपूर्ति की गई है। कहीं वॉशरूम टूटा फूटा है तो कहीं गंदा है। इतना ही नहीं, शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर तो शौचालयों में ताला लटकते देखा जा सकता है। रात में आनलाइन भुगतान लेने तक को लेकर किचकिच होती है। इसी तरह हर पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स होना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर आप फ्री में यह सुविधा ले सकते हैं। इसमें लाइफ सेविंग्स दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। यह दवाइयां एकदम नई होनी चाहिए यानी एक्सपायरी डेट की दवाइयां नहीं होनी चाहिए। लेकिन, यह व्यवस्था कुछ ही पेट्रोल पंपों पर देखने को मिलती है।
एक लीटर पेट्रोल पर देना पड़ रहा 45 पैसा अधिक
जौनपुर । हर ग्राहक को पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी और क्वांटिटी जानने का पूरा अधिकार है। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों मशीन भी लगाई है। लेकिन,पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायतें होती है, लेकिन, इन दिनों घटतौली का प्रमाण साफ देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को तो इं डियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर 99.55 पैसे और भारतीय पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर 99.56 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत तय की। यह मशीन में दिख रही थी, लेकिन, एक लीटर 100 रुपये में दिया जा रहा था,जो मीटर रीडिंग में भी साफ देखी जा रही थी।
विज्ञापन
....
लोगों के मन में घटतौली को लेकर शिकायतें हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है, क्योंकि कैलीब्रेशन दो ही अंकों का है। यदि यह तीन अंक का होता तो यह शिकायत नहीं होती है। रही, बात सुविधाओं की तो हर पेट्रोल पंप पर अनिवार्य सुविधाएं हैं। यदि किसी तरह की शिकायत है तो ग्राहक इसकी शिकायत कर सकते हैं। - प्रदीप कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन