{"_id":"643071f8f67cda61e707b869","slug":"more-than-300-patients-were-treated-in-the-health-camp-jaunpur-news-c-20-1-143277-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों को हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों को हुआ इलाज
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कई संगठनों की ओर से शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।
बरईपार बाजार के चक घसीटा नाथ मंदिर पर डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नि:शुल्क दवा वितरण, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, न्यूरोपैथिक पेन की जांच, गठिया, सर्वाइकल, डिप्रेशन, मिर्गी, एंजायटी, माइग्रेन, ओसीडी, सिजोफेनिया, मेनिया, डिमेंशिया आदि रोगों का 246 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने कहा कि आए दिन मौसम में बदलाव आ रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मछलीशहर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर आयोजित की गई। जिसमें अधिक्षक डॉ. विशाल सिंह यादव के नेतृत्व में टीम की ओर से 62 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान भाजयुमों के मंडल अध्यक्ष रवि पटवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत को हम सबको मिलकर पूरा करना है। इस मौके पर रंजीत पाठक, वंदना पटेल, रीता, राजेश गुप्ता, नीरज यादव, आनंदपाल, जिलाजीत पाल, अनुराग, अरबाज अली आदि लोग उपस्थित रहे। निगोह के बरसठी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर युवा मोर्चा की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 45 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। बरसठी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यभान सिंह पटेल एवं उनके टीम की ओर से मरीजों का परीक्षण कर दवा दिया गया। इस मौके पर विशाल कुमार, अनुज जायसवाल, केपी मिश्रा, ब्रह्मदेव तिवारी आदि लोग रहे।