फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 15 people are vulnerable to dengue

15 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में

Sat, 09 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
More than 15 people are vulnerable to dengue
जौनपुर। शहर के नईगंज मोहल्ला में गंदगी के चलते 15 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं।50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। सूचना देने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन जल निकाली के नाली का निर्माण नहीं करा रहा है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी से एक-एक कर लोग डेंगू और मलेरिया व टायफाइड की चपेट में आ रहे हैं। पांच के बाद पांच लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। जिनक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डेंगू की चपेट में आने से लोगों में हडकंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग इस समस्या से बेखबर है।
विज्ञापन

नईगंज मोहल्ला में महिला सामाख्या कार्यालय है। इस कार्यालय में तैनात लखनऊ निवासी सुमन यादव (32), रायबरेली निवासी किरन वर्मा (34) और मऊ निवासी वंदना मौर्य (35) विगत कई दिनों से डेंगू की चपेट में हैं। सुमन यादव का इलाज लखनऊ और वंदना मौर्य का इलाज मऊ में चल रहा है। जबकि रायबरेली निवासी किरन वर्मा का इलाज शहर के श्रद्धा अस्पताल में चल रहा है। जिला महिला सामाख्या अधिकारी रजनी सिंह ने बताया कि कार्यालय में तीन स्टाप विगत एख पखवारे से डेगूं की चपेट में हैं। इसके अलावा प्रतापगंज इंटर कालेज के शिक्षक डा. रणजीत सिंह (48), उनका बेटा शशांक सिंह पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित है। रणजीत सिंह ने बताया की उनका प्लेटलेट्स डाउन हो गया है। जबकि उनके बेटे शशांक सिंह की जांच में डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। दोनों पिता पुत्र का इलाजा सुनीत हास्पिटल में चल रहा है। इसके अलावा नईगंज बस्ती में करीब पचास ऐसे लोग हैं
विज्ञापन

डा. रामजी पांडेय सीएमओ जौनपुर का कहना है कि गुरुवार को अंतर विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें ईओ को नगर सफाई कराने के साथ ही फागिंग कराने को कहा गया है। डेंगू फैलने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम भेज कर मोहल्ले में पीड़ित लोगों की जांच कराने के साथ ही दवा का छिड़काव कराया जाएगा। लोगों से घरों में सफाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed