{"_id":"676b3e35608cff44080c8724","slug":"money-not-received-for-half-yearly-exams-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-127091-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छमाही परीक्षा के लिए नहीं मिला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छमाही परीक्षा के लिए नहीं मिला धन
विज्ञापन
परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की शैक्षिक सत्र 2024-25 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए इस बार शासन ने धन नहीं जारी किया है। माॅडल पेपर तैयार कर विद्यालयों को भेज दिया गया है। ब्लैक बोर्ड के माध्यम से अथवा प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी कराकर परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।
परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो चुकी हैं। इस संबंध में उप शिक्षा निदेशक की ओर बीएसए को जारी पत्र में कहा गया है कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से बीएसए द्वारा मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कराकर बीईओ को उपलब्ध कराया जाए।
परीक्षा व्यय का भुगतान विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। विद्यालय में ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर अथवा प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी कराकर परीक्षा कराने का उत्तर दायित्व प्रधानाध्यापक का होगा। जिले के 2807 विद्यालयों में परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन