{"_id":"5d6821648ebc3e01390a66e7","slug":"mobile-battery-in-the-train-passengers-jump-on-rumors-spread-jaunpur-news-vns4808373168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में फटी मोबाइल की बैट्री, अफवाह फैलने पर कूदें यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में फटी मोबाइल की बैट्री, अफवाह फैलने पर कूदें यात्री
विज्ञापन
संशोधित फाइल
ट्रेन में फटी मोबाइल की बैट्री, अफवाह फैलने पर कूदें यात्री
कामख्या गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में हुई घटना, नहीं हुआ कोई नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जफराबाद। वाराणसी की तरफ से आने वाली कामख्या गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में मोबाइल की बैट्री चार्ज के दौरान फट गई। बैट्री फटने के बाद धूंआ निकलने पर आग लगने की अफवाह फैल गई। यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन को सिरकोनी रेलवे स्टेशन पर रोक दिए और ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान कई यात्रियों को उतरने की आपाधापी में मामूली चोटें आई।
कामख्या गांधीनगर एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी की तरफ से जा रहीं थी। सिरकोनी स्टेशन के कुछ दूरी पर रिजर्वेशन बोगी में मोबाइल चार्ज के लिए लगाया चार्जर अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। जिससे बोगी में धुंआ धुंआ हो गया। यह देख किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दिया। उसके बावजूद ट्रेन धीरे होने तक कई यात्री चलती गाड़ी से कूद पड़े। उन लोगो को ज्यादा चोट नही आई। सूचना पर ट्रेन को सिरकोनी स्टेशन पर रोक दिया गया। उसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। स्टेशन अधीक्षक जफराबाद संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आग की अफवाह के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई थी। जबकी मोबाइल चार्जर फटने से धुआं निकल रहा था। सिरकोनी स्टेशन पर ट्रेन को पूरी तरह से जांच करने के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान लगभग आधे घंटे ट्रेन खड़ी रही। उन्होंने बताया कि ट्रेन में कोई नुकसान नहीं हुआ।