{"_id":"63fbab1d0de3298b1805e0a4","slug":"mlas-raised-issues-of-development-in-vidhansabha-jaunpur-news-c-20-1-80396-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विधान सभा में विधायकों ने उठाए विकास के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विधान सभा में विधायकों ने उठाए विकास के मुद्दे
विज्ञापन
क्षेत्र में विकास के प्रति गंभीर विधायकों ने विधानसभा के बजट सत्र में भी क्षेत्र में विकास के मुद्दों को उठाया। इनका समाधान होने पर आम जनता को सहूलियत मिलेगी। मल्हनी विधायक लकी यादव ने बजट सत्र में जनपद को बी श्रेणी में रखने के साथ जिले को जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग बनाने की मांग की। कहा कि सीएम ने मल्हनी के उपचुनाव में कलीचाबाद समेत तीन पुल को बनवाने की घोषणा की थी। उन्होंने कलीचाबाद पुल का नाम तो बदल दिया, लेकिन किसी प्रकार का कोई कार्य शुरू नहीं किया। कहा कि हमने विधायक निधि से दो करोड़ क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए दिया है, लेकिन आज तक काम नहीं हुआ।
जफराबाद से सुभासपा के विधायक जगदीश नारायण राय ने विधानसभा क्षेत्र तथा जौनपुर जनपद से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाया। कहा कि प्रदेश के किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में मशीनों व दवाओं पर छूट दिया जाना चाहिए, किसानों के उत्पादों के समुचित मार्केटिंग होनी चाहिए। उन्होंने जौनपुर का मेडिकल कालेज शीघ्र पूर्ण कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी में स्टाफ की नियुक्ति, शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने, सर्किट हाउस निर्माण, जौनपुर से गाजीपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण, रेलवे स्टेशन जफराबाद पर ओवरब्रिज बनाने मांग उठाई।
सुइथाकलां से क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने शनिवार को सदन में शाहगंज को जिला बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। कहा कि शाहगंज तीन जनपदों की सीमा पर स्थित और जिला बनने से इस क्षेत्र का चतुर्दिक विकास संभव है। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद लोगों का भरोसा जगा कि शाहगंज को जिला घोषित किया जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अरगूपुर-कटार मार्ग के उच्चीकरण व चौड़ीकरण मांग की ।