{"_id":"66263d2c9e009489aa0c9344","slug":"mla-clashes-with-workers-opposing-india-alliance-candidate-babu-singh-kushwaha-jaunpur-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं से विधायक की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं से विधायक की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Mon, 22 Apr 2024 10:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:10 PM IST
सार
जौनपुर में सपा के दो कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का विरोध करना महंगा पड़ गया। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं की विधायक से धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे दोनों युवकों को हिरासत ले लिया।
विज्ञापन
प्रत्याशी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)
विस्तार
जौनपुर संसदीय सीट से घोषित इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को मुंगराबादशाहपुर आगमन पर सोमवार को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ सपा कार्यकर्ता कुशवाहा का विरोध कर रहे थे। इसी दरमियान विधायक पंकज पटेल की उक्त कार्यकर्ता से धक्का मुक्की हो गई। पुलिस ने विरोध कर रहे दोनों युवकों को हिरासत लेकर बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन से जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का नगर के एक पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें भाग लेने के लिए बाबू सिंह कुशवाहा जैसे ही नगर के गजराजगंज तिराहे से आगे बढ़े पहले से ही मौजूद सपा कार्यकर्ता सड़क पर आकर बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाने लगे। इसी बीच कार्यकर्ताओं की हरकत से नाराज विधायक पंकज पटेल की धक्का-मुक्की हो गई। मौजूद पुलिस ने तत्काल उक्त कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बाबू सिंह कुशवाहा के मुंगराबादशाहपुर प्रथम आगमन पर ही उनके विरोध में उतरे कथित सपा कार्यकर्ताओं एवं विधायक पंकज पटेल के बीच हुई झड़प एवं हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बाबत विधायक पंकज पटेल का कहना है प्रायोजित विरोध कराया जा रहा था। कार्यकर्ताओं को वाहन के आगे से हटाया गया।
विधायक पंकज पटेल सहित चार पर मुकदमा
समाजवादी पार्टी के जौनपुर लोकसभा क्षेत्र उम्मीवार बाबू सिंह कुशवाहा का विरोध करने पर सोमवार को मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल द्वारा कार्यकर्ता के साथ धक्का-मुक्की के मामले में विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।